देश में कोरोना के आए सबसे ज्यादा 12,881 नए केस, 334 मौतें, जानिए किस राज्य में कितनी मौतें हुईं

देश में कोरोना के आए सबसे ज्यादा 12,881 नए केस, 334 मौतें, जानिए किस राज्य में कितनी मौतें हुईं

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 80 लाख 61 हजार 550 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 440290 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 160384 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 194324 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 12237 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 366946 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनिया में कोरोना के 80 लाख से ज्यादा मरीज, 4.4 लाख से ज्यादा मौतें, जानें भारत का हाल

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप किसी भी तरह से थमता नहीं दिख रहा। रोज सामने आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पिछले दिन से ज्यादा ही हो रही है। 18 जून यानी गुरुवार को देश में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज़्यादा 12,881 नए मामले सामने आए हैं वहीं, 334 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली-एनसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। ये अहम बैठक गृह मंत्रालय में बुलाई गई थी। इसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित आसपास के अन्य जिलों के डीएम, डीसी शामिल थे।

हालांकि अब बैठक ख़त्म हो गयी है। इसमें अमित शाह ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को आदेश दिया है कि वे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जिलों को भी एंटीजेन किट उपलब्ध कराएं। इसमें केवल 450 रुपये में ही कोरोना टेस्ट हो जाता है। इसके अलावा NCR के जिलों में भी कोरोना टेस्ट की दर दिल्ली की ही तरह तय करने का आदेश दिया है। ऐसे में अब गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पलवल समेत एनसीआर के  सभी जिलों में 2400 रुपये में कोरोना वायरस संक्रमण का टेस्ट हो सकेगा।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

3340

3641

90

7071

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

33

0

44

अरुणाचल प्रदेश

90

7

0

99

असम

1955

2642

8

4605

बिहार

1972

4926

44

6942

चंडीगढ़ 

59

303

6

368

छत्तीसगढ़

674

1180

10

1864

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

45

12

0

57

दिल्ली

27741

17457

1904

47102

गोवा

560

96

0

656

गुजरात 

6103

17430

1560

25093

हरियाणा

4750

3952

130

8832

हिमाचल प्रदेश 

189

372

8

569

जम्मू एंड कश्मीर 

2427

2914

65

5406

झारखंड

734

1151

10

1895

कर्नाटक

2828

4804

102

7734

केरल

1351

1326

20

2697

लद्दाख

594

92

1

687

मध्य प्रदेश 

2374

8388

482

11244

महाराष्ट्र 

51935

59166

5651

116752

मणिपुर

360

192

0

552

मेघालय

13

30

1

44

मिजोरम

120

1

0

121

नागालैंड

90

103

0

193

ओडिशा

1280

3047

11

4338

पुडुचेरी

129

109

7

245

पंजाब

881

2538

38

3497

राजस्थान

2762

10467

313

13452

सिक्किम

66

4

0

70

तमिलनाडु

21993

27624

576

50193

तेलांगना

2412

3071

192

5675

त्रिपुरा

578

556

0

1135

उत्तराखंड

743

1254

26

2023

उत्तर प्रदेश 

5259

8904

435

14598

वेस्ट बंगाल

5261

6533

506

12300

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8703

 

 

8703

भारत में कुल मामले

160384

194325

12237

366946

 

इसे भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में मौत के आंकड़ों में हुआ बड़ा बदलाव, सुधार के बाद जोड़ी गयी 1328 नई मौतें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।